गिरनारी हनुमान अखाड़े के पास संजीवनी क्लिनिक निर्माण कार्य का भूमि पूजन
उज्जैन | वार्ड क्रमांक 9 अंतर्गत वृंदावनपुरा स्थित गिरनारी हनुमान अखाड़े के पास नगर निगम द्वारा सामुदायिक भवन का पुन: विकास करते हुए 25 लाख रुपए की लागत से जी-प्लस वन संजीवनी क्लिनिक का निर्माण किया जाएगा। गुरुवार को विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, निगम सभापति कलावती यादव, क्षेत्रीय पार्षद सपना सांखला, पूर्व पार्षद जगदीश पांचाल एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में संजीवनी क्लिनिक निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। इस दौरान जोनल अधिकारी मनोज राजवानी, उपयंत्री मोहित मिश्रा सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।