top header advertisement
Home - उज्जैन << अ.भा.सफाई मजदूर कांग्रेस की शहर कार्यकारिणी गठित

अ.भा.सफाई मजदूर कांग्रेस की शहर कार्यकारिणी गठित


उज्जैन। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस नगर शाखा की विगत  दिवस अनंतपेठ, वाल्मीकि कम्युनिटी हॉल, उज्जैन पर एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें शहर शाखा की कार्यकारिणी का गठन शहर अध्यक्ष राजेन्द्र सरसवाल की सहमति से किया गया। इस कार्यकारिणी में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर व पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों - अब्दुल अजीज जैदी, लालू गौसर, चुन्नीलाल बेगड़े, सुरेश चौहान, गोलू भाटी, जमील भाई, मनीष पारोचे, पप्पू भंवर को नियुक्ति पत्र सौंपे गये। इस अवसर पर ओपी लोट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश चावरे, प्रान्तीय उपाध्यक्ष गुरूचरण कलोसिया, संभाग प्रभारी दयाराम नरवले, जिला अध्यक्ष व समाजसेवी मनोहर गौहर व सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी शहर अध्यक्ष राजेन्द्र सरसवाल ने दी।

Leave a reply