बीजेपी की दूसरी लिस्ट बुधवार शाम को जारी कर दी गई। कई दिनों से उज्जैन को लेकर चल रही चर्चो पर विराम लगने के बाद पार्टी ने एक बार फिर सांसद अनिल फिरोजिया को मौका दिया
बीजेपी की दूसरी लिस्ट बुधवार शाम को जारी कर दी गई। कई दिनों से उज्जैन को लेकर चल रही चर्चो पर विराम लगने के बाद पार्टी ने एक बार फिर सांसद अनिल फिरोजिया को मौका दिया है। फिरोजिया अपने टिकट को लेकर कई दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए थे। अब उनके प्रत्याशी घोषित होने के बाद उनके समर्थको में ख़ुशी की लहार छा गई।
अनिल फिरोजिया पहले विधायक रहे और वर्तमान में उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद है। बीकॉम तक शिक्षा हासिल करने वाले फिरोजिया को राजनीति विरासत में मिली, उनके पिता स्वर्गीय भूरेलाल जी फिरोजिया जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। अनिल फिरोजिया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बजरंग दल भाजयुमो भाजपा के नगर और जिला इकाई से लेकर प्रदेश संगठन में उन्होंने अपनी जगह बनाई। स्वयंसेवक की भूमिका में संघ से प्रेरणा लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर कई अहम जिम्मेदारियों का निर्वाहन किया। अनिल फिरोजिया ने उज्जैन संसदीय क्षेत्र से सर्वाधिक मतों के अंतर से जीत हासिल कर एक रिकॉर्ड बनाया था।
इन अहम् पदों पर रहे अनिल फिरोजिया -
- नगर संयोजक बजरंग दल उज्जैन।
- जिला संयोजक बजरंग दल उज्जैन।
- प्रांत उपाध्यक्ष बजरंग दल मध्य भारत।
- भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष उज्जैन।
- भाजयुमो के नगर जिला अध्यक्ष उज्जैन।
- • भाजयुमो प्रदेश मंत्री।
- भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष।
- उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, आसाम में जिला स्तर पर भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रबंधन का दायित्व सफलतापूर्वक निर्वहन किया।
- अनिल फिरोजिया उज्जैन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी रहे।