top header advertisement
Home - उज्जैन << कान्ह बैराज का कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने किया निरीक्षण, बेहतर जल प्रबंधन के दिए निर्देश

कान्ह बैराज का कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने किया निरीक्षण, बेहतर जल प्रबंधन के दिए निर्देश


उज्जैन / ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए बेहतर जल प्रबंधन किया जाए। यह निर्देश कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं नगर निगम के अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने बुधवार को राघो पिपलिया पहुंचकर यहां स्थित कान्ह बैराज का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां ओवरफ्लो हो रहे दूषित जल की समस्या के निराकरण के निर्देश पीएचई विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ जल की आपूर्ति बढ़ाएं। इस दौरान नगर निगम आयुष श्री आशीष पाठक, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री एनके भास्कर सहित अनाधिकार उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने बुधवार को प्रशासनिक संकुल भवन में नगर निगम उज्जैन अंतर्गत संचालित योजनाओं और कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा कर निर्देश दिए कि योजना का प्रभावी क्रियान्वयन कराएं। योजना में निर्धारित लक्ष्य समय पर पूर्ण किया जाएं।
उन्होंने कहा कि योजना के तहत प्रथम किश्त की ऋण राशि का भूगतान करने वाले सभी हितग्राहियों को 20 हजार की राशि के ऋण के प्रकरणों का निराकरण कराएं।
पीएम आवास योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा कर स्वीकृत आवासों को गुणवत्ता पूर्ण रूप से तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
संजीवनी क्लिनिक बनाएं जाने के कार्य की भी कलेक्टर श्री सिंह द्वारा जानकारी ली गई। उन्होंने निर्देश दिए कि संजीवनी क्लिनिक जिसकी निविदा जारी नहीं हुई उनकी भूमि संबंधी समस्या का निराकरण कर शीघ्र निविदा जारी कराएं। संजीवनी क्लिनिक के निर्माण के लिए कार्य आदेश भी जारी कर कार्य प्रारंभ कराएं जाएं। 6 संजीवनी क्लिनिक जिनमें कार्य आदेश के बाद भी कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ हैं, उनमें आ रही समस्या का शीघ्र निराकरण कर कार्य प्रारंभ कराएं।
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में उज्जैन अंडर ग्राउंड सीवरेज स्कीम के संबंध में निर्देश दिए सिवरेज लाइन के कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करें। कार्य तेजी से पूर्ण किए जाएं। बताया गया कि सभी 9 जोन में 413 कि मी में 277.89 की पाइप लेइंग कंप्लीट हो गई हैं। उन्होंने मैनहोल्स, आईसी चैंबर्स और घरेलू कनेक्शन में भी प्रगति लाने के निर्देश दिए।
अमृत 2.0 अंतर्गत निगम क्षेत्र में न आने वाले क्षेत्रों में सिवरेज लाइन के कार्यों की भी कलेक्टर श्री सिंह ने समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता के विभिन्न मानकों पर उज्जैन की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने की कार्यवाही प्रभावी तरह से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़े प्रतिष्ठानों से निकलने कचरे का भी संग्रहण की कार्यवाही बेहतर तरीके से की जाएं। बैठक में निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

Leave a reply