सांदीपनि आश्रम और विष्णु सागर का छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण
उज्जैन | शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने गोद ग्राम लालपुर में जारी सात दिनी शिविर के छठे दिन स्वयंसेवक छात्राओं को सांदीपनि आश्रम व विष्णु सागर का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। प्राचार्य डॉ. हेमंत गेहलोत ने बताया कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिव्या वर्मा व डॉ. कला मौर्य ने छात्राओं को सांदीपनि आश्रम एवं विष्णु सागर का इतिहास बताया। उन्होंने बताया सांदीपनि आश्रम श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली और विष्णु सागर उज्जैन में स्थित सप्त सागरों में से एक है।