top header advertisement
Home - उज्जैन << खेलो इण्डिया योजनान्तर्गत खिलाड़ियों की चयन स्पर्धा 13 मार्च को

खेलो इण्डिया योजनान्तर्गत खिलाड़ियों की चयन स्पर्धा 13 मार्च को


उज्जैन- भारत सरकार की खेलो इण्डिया योजनान्तर्गत उज्जैन में मल्लखम्ब लघु
केन्द्र हेतु रिक्त 5 बालक एवं 9 बालिकाओं खिलाड़ियों का चयन 13 मार्च को किया जाना है। इसमें
खिलाड़ियों की आयु 10 से 14 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 31 मार्च 2024 से की जायेगी। जिला
खेल एवं युवक कल्याण अधिकारी श्री ओपी हरोड़ ने खिलाड़ियों एवं उज्जैन में संचालित मल्लखम्ब
प्रशिक्षण केन्द्रों को सूचित किया है कि 13 मार्च को प्रातः 9 बजे क्षीर सागर स्थित मल्लखम्ब एरिना पर
उक्त चयन स्पर्धा में सम्मिलित हों।
इच्छुक खिलाड़ी जिनकी आयु 10 से 14 वर्ष है, उक्त चयन स्पर्धा में भाग ले सकेगें। प्रतिभा
चयन के समय खिलाड़ियों को आयु, शैक्षणिक योग्यता, म.प्र. का मूल निवासी प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, दो
पासपोर्ट साईज फोटो, मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र तथा उक्त खेल से संबंधित प्रमाण-पत्रों की मूलप्रति
साथ लाना आवश्यक होगा। प्रतिभा चयन में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भोजन, आवास एवं आने-जाने
का व्यय स्वयं वहन करना होगा। चयनित खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय विभागीय प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण
दिया जायेगा तथा शासन द्वारा समय पर प्रदाय सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी।

Leave a reply