top header advertisement
Home - उज्जैन << नेहरू युवा केंद्र द्वारा वुमन फिट तो इंडिया हिट थीम पर 400 मीटर नारी शक्ति फिटनेस दौड़

नेहरू युवा केंद्र द्वारा वुमन फिट तो इंडिया हिट थीम पर 400 मीटर नारी शक्ति फिटनेस दौड़


नागदा | नेहरू युवा केंद्र द्वारा वुमन फिट तो इंडिया हिट थीम पर 400 मीटर नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन शनिवार को नरेंद्र मोदी खेल प्रशाल में किया गया। ब्लॉक समन्वयक लोकेंद्र तंवर ने बताया कार्यक्रम की शुरुआत मतदाता जागरूकता से की गई। अतिथि व प्रतिभागियों द्वारा 200 मीटर की दौड़ कर 100 प्रतिशत मतदान करने और कराने की शपथ ली। इसके बाद खेल मैदान का पूजन कर दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाई गई। दौड़ में करीब 100 बालिका और युवतियों ने हिस्सा लिया।

जिसमें प्रथम आरती भदौरिया, द्वितीय नैना शेखावत, तृतीय खुशबू पांचाल रही। मुख्य अतिथि विधायक, विशेष अतिथि सुभाष रावल, शासकीय बालक उमावि प्राचार्य प्रतिभा बोराल थी। अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि प्रकाश जैन ने की। कोच के रूप में खेल शिक्षक केसी पुरोहित, खेल व युवक कल्याण विभाग से सपना कछावा, गोविंद साहनी, रोहित सिसौदिया, ज्ञानेंद्र चौहान रहे। इस मौके राजेश शर्मा, मनीष भावसार, जितेंद्र सेन, अनिल सोनी, कवि देवीसिंह गुर्जर मौजूद थे।

Leave a reply