top header advertisement
Home - उज्जैन << बाबा महाकाल के अद्भूत दर्शन 11 मार्च सोमवार को होगें।

बाबा महाकाल के अद्भूत दर्शन 11 मार्च सोमवार को होगें।


श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व नौ दिन भव्य रूप से मनाने के बाद भगवान महाकाल वर्ष में एक बार एक साथ पांच स्वरूपों में दर्शन देते है। इस बार बाबा महाकाल के अद्भूत दर्शन 11 मार्च सोमवार को होगें। ऐसी मान्यता है कि शिवनवरात्रि के दौरान जो श्रद्धालु दर्शन नही कर सके वे पंच मुखारविंद के दर्शन करते है तो पूरी शिवनवरात्रि के दर्शन का पुण्य प्राप्त होता है।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व सम्पन्न होने के पश्चात सोमवार को चन्द्र दर्शन के दिन भगवान महाकाल विराट स्वरूप में भक्तों को दर्शन देंगे। सोमवार को दोपहर तीन बजे के बाद भगवान महाकाल को उमा महेश, मनमहेश, शिव-ताण्डव, होल्कर व छबिना स्वरुपों से सजाया जाएगा।

पं. महेश पुजारी ने बताया कि भगवान शिव को पंचानन कहा गया है वे पांच स्वरुप में विश्व का कल्याण करते है। चंद्र दर्शन वह शुभ दिन है जब भगवान ने चन्द्रमा को अपने मस्तक पर धारण किया था। शिवनवरात्रि पर्व के दौरान बाबा महाकाल का विभिन्न स्वरूप में श्रृंगार होता है। जो श्रद्धालु शिवनवरात्रि के दौरान भगवान के दर्शन नही कर पाए वे एक साथ पांच मुखारविंद के दर्शन करते है तो पूरी शिवनवरात्रि का पुण्य-फल प्राप्त होता है। बाबा महाकाल के पांच स्वरूप में दर्शन वर्ष मेें एक बार ही होते है।

Leave a reply