शिवरात्रि महापर्व सम्पन्न होते ही शासन ने महाकाल मंदिर समिति प्रशासक की रवानगी के आदेश जारी
श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिवरात्रि महापर्व सम्पन्न होते ही शासन ने महाकाल मंदिर समिति प्रशासक की रवानगी के आदेश जारी हो गए। प्रशासक सोनी ने मंदिर में 1 वर्ष 5 महिने 18 दिन ही सेवाएं दे सके। मंदिर की व्यवस्थाएं अभी सहायक प्रशासक ही देखेंगे। शासन से प्रशासक के लिए आदेश नही हुए है।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक व विकास प्राधिकरण के सीईओ संदीप कुमार सोनी का स्थानांतरण आदेश शनिवार को शासन से जारी हो गया है। महाकाल मंदिर में शनिवार को महाशिवरात्रि पर्व का समापन हुआ था। दोपहर बाद आदेश भी जारी हो गए। सोनी ने 21 सितंबर 2022 को रात करीब 10 बजे मंदिर प्रशासक का चार्ज लिया था। हालांकि प्रशासक सोनी के स्थानांतरण को लेकर तीन दिन से सुगबुगाहट चल रही थी, लेकिन महाशिवरात्रि का पर्व होने के कारण शनिवार को दोपहर की भस्म आरती सम्पन्न होने के बाद शिवनवरात्रि पर्व का समापन होते ही दोपहर बाद शासन आदेश जारी हो गया। शनिवार को जारी आदेश में किसी को भी महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक के रूप में पदस्थ नही किया है। फिलहाल मंदिर की व्यवस्थाओं का दायित्व मंदिर में पदस्थ सहायक प्रशासक ही देखेंगे।