top header advertisement
Home - उज्जैन << विश्व की पहली वैदिक घड़ी बनाने वाले आरोह श्रीवास्तव सम्मानित हुए विभिन्न संस्थाओ की ओर से

विश्व की पहली वैदिक घड़ी बनाने वाले आरोह श्रीवास्तव सम्मानित हुए विभिन्न संस्थाओ की ओर से


उज्जैन में स्थापित विश्व  की पहली वैदिक घड़ी की सौगात  देने वाले प्रतिभाशाली आरोह श्रीवास्तव उज्जैन के पहले कम्युनिटी रेडियो दस्तक 90.8 एफएम के स्टूडियो में आए।  श्री आरोह श्रीवास्तव का रेडियो दस्तक की ओर से अभिनंदन किया गया।  इस अवसर पर श्री आरोह श्रीवास्तव ने वैदिक घड़ी की बारीकियां समझते हुए बताया कि सामान्य घड़ी का समय 24 घंटे में विभाजित होता है किंतु वैदिक घड़ी का समय 30 भागों में विभक्त किया गया है। काल की दृष्टि से उज्जैन में इस घड़ी की स्थापना का महत्व और अधिक बढ़ जाता है।  यह घड़ी वैदिक काल के महत्व को व्यक्त करती है। इसे बनाना निश्चित रूप से चुनौतीपूर्ण था किंतु उस चुनौती को स्वीकार करके अंततः उसे मूर्त रूप दिया गया। 
 रेडियो दस्तक प्रमुख श्री संदीप कुलश्रेष्ठ ने बताया कि कुछ नया करने का जुनून मन में था जिससे आरोह जी श्रीवास्तव ने वैदिक घड़ी की सौगात इस देश को दी। 
रेडियो दस्तक की ओर से श्री संदीप कुलश्रेष्ठ ,डॉ विनोद बैरागी श्रीमती अमृता कुलश्रेष्ठ ने श्री आरोह श्रीवास्तव का शॉल श्रीफल से  सम्मान  किया। रेडियो दस्तक परिवार सहित भारतीय कॉलेज, भारतीय स्कूल, भारतीय इंस्टीट्यूट आफ प्रोफेशनल स्टडीज और बी आई  एफ टी के सभी शिक्षकगण  उपस्थित थे। 
      कार्यक्रम का संचालन डॉ गिरीश पंडया ने किया।

Leave a reply