top header advertisement
Home - उज्जैन << आद्यगौड़ ब्राह्मण समाज की आपात बैठक सम्पन्न समाज के नाम पर अवैधानिक रूप से हो रही चंदा वसूली पर लिया संज्ञान

आद्यगौड़ ब्राह्मण समाज की आपात बैठक सम्पन्न समाज के नाम पर अवैधानिक रूप से हो रही चंदा वसूली पर लिया संज्ञान


उज्जैन- आद्यगौड़ ब्राह्मण समाज ट्रस्ट, 24 रामघाट मार्ग, उज्जैन एक पंजीयत न्यास होकर इसका पंजीयन क्र. 58 दिनांक 28.04.1983 है। समाज द्वारा कोई अन्य न्यास या संस्था गठित नहीं की गई है परंतु कतिपय तत्वों द्वारा समाज के मिलते-जुलते नाम पर एक फर्जी संस्था बनाई जाकर देश के अन्यान्य राज्यों से आगामी सिंहस्थ महापर्व में व्यवस्था व धर्मशाला निर्माण हेतु चंदा वसूली की जा रही है। जबकि न्यास द्वारा ऐसी कोई राशि न तो वसूल  की जा रही है और न ही ऐसी कोई संस्था न्यास से सम्बद्ध या अनुमति प्राप्त है। इसे लेकर पुलिस को शिकायत भी की गई है। उक्त आशय का निर्णय आद्यगौड़ ब्राह्मण समाज न्यास उज्जैन की रामघाट मार्ग उज्जैन पर आयोजित बैठक में लिया गया। समाजजनों ने एकस्वर में समाज के नाम पर हो रही अवैध चंदा वसूली पर विरोध जताया और देश भर में निवासरत समस्त समाजजनों से आग्रह किया कि आद्यगौड़ ब्राह्मण समाज न्यास, 24, रामघाट मार्ग, उज्जैन के नाम पर कोई भी व्यक्ति राशि मांगे तो उसे नहीं देवें। समाज ऐसी अवैधानिक वसूली व संस्था का खंडन विरोध करता है।
बैठक की अध्यक्षता अध्यज्ञ सतीशचन्द्र शर्मा ने की। बैठक में उपाध्यक्ष श्रवण शर्मा, मंत्री स्वदेश शर्मा, न्यासीगण गणपतलाल शर्मा, सुरेशकुमार शर्मा, नन्दकिशोर गौड़, श्यामसुंदर मंडोरिया, एसएन पांडे, रमेशचन्द्र दीक्षित, आलोक शर्मा, भूपेन्द्र जोशी आदि उपस्थित रहे।

Leave a reply