अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर निगम द्वारा महिलाओं के लिए बसों में निशुल्क सफर की व्यवस्था की गई
उज्जैन- उज्जैन नगर निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक के निर्देश अनुसार 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उज्जैन शहर में निगम द्वारा संचालित बसों में महिलाओं के लिए पूर्ण रूप से निःशुल्क सफर करने की व्यवस्था की गई साथ ही आयुक्त द्वारा सिटी बस के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जितनी भी बसों का संचालन किया जा रहा है सभी में महिलाओं के लिए निःशुल्क रूप से सफर की व्यवस्था रहे इस बात का ध्यान रखा जाए साथ ही महाशिवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए प्रशांति धाम से महाकाल दर्शन करने हेतु भी बसों का संचालन निगम द्वारा किया जा रहा हैं जिसमे निःशुल्क रूप से व्यवस्था की गई।