top header advertisement
Home - उज्जैन << शुक्रवार की रात मक्सी रोड स्थित उद्योगपुरी क्षेत्र की एक फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया

शुक्रवार की रात मक्सी रोड स्थित उद्योगपुरी क्षेत्र की एक फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया


शुक्रवार की रात मक्सी रोड स्थित उद्योगपुरी क्षेत्र की एक फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया तीन दमकल ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया।

उद्योगपुरी क्षेत्र में संचालित होने वाली पारस इंडस्ट्रीज, प्लास्टिक के आइटम बनाने का काम करती है। बीती रात करीब 11:45 बजे लगी आग से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया था। वहां के लोगों ने देखी तो रात 12:00 बजे के करीब फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की तीन दमकल वाहन पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास करते रहे। करीब एक घंटे में पूरी तरह आग पर काबू पाया जा सका था। आग से फैक्ट्री में रखे प्लास्टिक के आइटम , कच्चा माल और अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री संचालक का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

Leave a reply