“सशक्त नारी से सशक्त भारत” अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
उज्जैन 08 मार्च- कृषि विज्ञान केंद्र (राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय) उज्जैन
द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस संस्था प्रमुख के मार्गदर्शन में ग्राम सिंगावदा में मनाया गया। वरिष्ठ
वैज्ञानिक डॉ.रेखा तिवारी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि इसका
मुख्य उद्देश्य महिलाओं को बराबर का दर्जा प्राप्त करवाना और उन्हें किसी भी अधिकार से वंचित न
किया जाए। साथ यह दिवस महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक
उलब्धियों का जश्न मनाने का होता है। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी देश कभी भी वास्तव में प्रगति
नहीं कर सकता अगर वह अपनी महिलाओं की क्षमता को दबा देता है। साथ ही उन्होंने 2024 के
अभियान का विषय 'इंस्पायर इन्क्लूसिव' जिसका का अर्थ है महिलाओं के महत्व को समझने के लिए
लोगों को जागरूक करना। इस थीम का अर्थ महिलाओं के लिए एक ऐसे समाज के निर्माण को बढ़ावा देना
भी है, जहां महिलाएं खुद को जुड़ा हुआ महसूस कर सकें, सशक्त महसूस कर सकें। डॉ.तिवारी ने महिलाओं
को समूह के माध्यम से सशक्त होने हेतु अपनाने वाले विभिन्न लघु उद्योग के बारे में बताया। साथ ही
उच्च शिक्षा हेतु लड़कियों को प्रेरित किया एवं जेंडर इक्वेलिटी के बारे में भी बताया। ग्रामीण स्तर पर
वोकल टू लोकल वाले वैकल्पिक रोजगारों के बारे में भी बताया।
कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता भी रखी गई, जिसमें महिलाओं में प्रथम स्थान श्रीमती लीना
संजय कुशवाह (अम्बोदिया), द्वितीय स्थान श्रीमती सजनबाई राजेश चौहान (सिंगावदा), तृतीय स्थान
श्रीमती सीता सुनीलपाल (नईखेड़ी) तथा श्यामा धन्नालाल कुशवाह (अम्बोदिया) और बालिकाओं में प्रथम
स्थान कु.निशा मुकेश चौहान (सिंगावदा), द्वितीय स्थान कु.शिवानी राजेश हाडा (सिंगावदा), तृतीय स्थान
कु.ऋषिका रमेश चौधरी (सिंगावदा) ने प्राप्त किया। चयनित को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु पोर्टेबल वर्मी बेड भी ग्रामीणों को दिए गए।
कार्यक्रम में अम्बोदिया, सिंगावदा और नईखेड़ी की कुल 25 महिलाएं एवं बालिकाएं लाभान्वित हुईं।