top header advertisement
Home - उज्जैन << मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विक्रम व्यापार मेले का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विक्रम व्यापार मेले का किया अवलोकन


उज्जैन- मुख्यमंत्री डॉ यादव ने आज उज्जैन में दशहरा मैदान में संचालित उज्जैनी विक्रम व्यापार मेले का अवलोकन किया। उन्होंने मेले का भ्रमण कर विभिन्न कंपनियों के चार पहिया, दो पहिया वाहनों सहित अन्य उत्पादों के स्टॉल का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव ने व्यापार मेले में वाहन खरीदी के लिए आए आत्माराम मेघवाल को अपने हाथों से स्कूटी की चाबी सौंपी। इस अवसर पर मेले में स्टॉल संचालित कर रहे विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने विक्रम व्यापार मेले के लिए आभार व्यक्त किया। विधायक श्री अनिल जैन कालूहेडा, नगर निगम अध्यक्ष श्री मुकेश टटवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी इस दौरान उपस्थित रहें।

Leave a reply