top header advertisement
Home - उज्जैन << भारत साड़ी वॉकथॉन का आयोजन, बड़ी संख्या में महिलाओं ने की सहभागिता

भारत साड़ी वॉकथॉन का आयोजन, बड़ी संख्या में महिलाओं ने की सहभागिता


उज्जैन- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर भारत साड़ी वॉकथॉन 2024 का गुरुवार को दशहरा मैदान में सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की। नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव ने साड़ी वॉकथॉन का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर निगम सभापति श्रीमती यादव ने कहा कि साड़ी वॉकथॉन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और मान्यताओं में साड़ी को एक संपूर्ण परिधान के रूप में व महिलाओं के लिए उन्नति और गौरव का प्रतिक व भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रोत्साहित करना है। साड़ी वॉकथॉन का अन्य उद्देश्य भारत भर के विभिन्न शैलियों के साड़ी कारीगरों को सम्मानित व प्रोत्साहित करना है।

   इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री मृणाल मीना, निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधि , अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं ।वॉकथॉन पूरी होने पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरण किये गये। यह कार्यक्रम कपड़ा मंत्रालय-भारत सरकार, संत रविदास म.प्र. हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम व मृगनयनी एम्पोरियम के सौजन्य से दशहरा मैदान व्यापार मेला ग्राउण्ड में आयोजित किया गया।  साड़ी वॉकथॉन में महिलाओं द्वारा बड़ी संख्या में भाग लिया। जिससे यह आयोजन अपने उद्देश्य को पूर्ण करते हुए सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ।

Leave a reply