top header advertisement
Home - उज्जैन << उज्जैन: पंडित बृज नारायण ने सरोद वादन से श्रोताओं का मन मोहा

उज्जैन: पंडित बृज नारायण ने सरोद वादन से श्रोताओं का मन मोहा


 

उज्जैन: पंडित बृज नारायण ने सरोद वादन से श्रोताओं का मन मोहा

एसआरएफ विरासत-2024 के अंतर्गत स्पीक मैके द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार को पंडित बृज नारायण ने उज्जैन के दो शैक्षणिक संस्थानों में सरोद वादन की प्रस्तुति दी।

प्रथम प्रस्तुति शासकीय माध्यमिक विद्यालय, ग्राम डेंडिया में हुई। पंडित बृज नारायण ने राग लूम में एक बंदिश प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि भारतीय संगीत सभी संगीतों की जननी है और हमें इसे भावी पीढ़ी के लिए बचा कर रखना है। उन्होंने विद्यार्थियों को सरोद वाद्य यंत्र के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन नरसिंह मेहता द्वारा रचित वैष्णव जन तो तेने कहिए भजन से हुआ।

द्वितीय प्रस्तुति ज्ञानोदय विद्यालय, ग्राम लालपुर में हुई। पंडित बृज नारायण ने राग गौड़ सारंग में एक बंदिश प्रस्तुत की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को रागों के बारे में जानकारी दी और उन्हें शास्त्रीय संगीत को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया। उनके साथ तबले पर रमेंद्र सिंह सोलंकी ने संगत की।

बुधवार को सुबह 11:45 बजे पंडित बृज नारायण डाइट, दशहरा मैदान पर अपनी प्रस्तुति देंगे।

यह प्रस्तुतियां श्रोताओं के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव थीं।

Leave a reply