300 रुपए िकलो बिकी सूखी, सफेद लहसुन अब 100 रुपए किलो खेरची में बिकने लगी है
उज्जैन | कभी 300 रुपए िकलो बिकी सूखी, सफेद लहसुन अब 100 रुपए किलो खेरची में बिकने लगी है। 20 से 25 हजार रुपए क्विंटल के भाव मंडी नीलामी में 20-25 दिन पूर्व किसानों को मिल रहे थे। इस समय मंडी में 3 से 4 हजार कट्टे की आवक में 2000 से 11000 रुपए क्विंटल के भाव चलने लगे हैं।
राजस्थान तरफ भी नई आवक की शुरुआत हो चुकी है लेकिन अब भाव में अधिक गिरावट की संभावना नहीं बताई जा रही है। इधर गेहूं से अधिक लहसुन के भाव लाभ दे रहे हैं। थोक व्यापारी विनोद सिद्धवानी की मानें तो यह समय लहसुन की आवक वाला चल रहा है। अभी भाव कितने घटेंगे या बढ़ेंगे, कहा नहीं जा सकता लेकिन भाव में ज्यादा कमी की संभावना भी नहीं है। इस समय सूखी लहसुन का स्टॉक भी शुरू होने वाला है। मसाला उपज में लहसुन अधिसूचित होने से यह मंडी की हद में आने से नियम से इसकी बिक्री होती है। बाजार में हल्की क्वालिटी की लहसुन 100 से 150 रुपए किलो बेची जा रही है। ठंड कम होने से दबाव भी कम हो गया है।