मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने किया एल्बम के पोस्टर का विमोचन शिवनवरात्र में आज रिलीज होगा उज्जैन में फिल्माया ‘‘अघोरा’’ एल्बम गायन, निर्माण, निर्देशन में उज्जैन के होनहारों का योगदान
उज्जैन। भगवान शिव माता पार्वती के विवाह प्रसंग महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर शिव नवरात्र में बाबा के प्रिय रूप ‘‘अघोरा’’ के नाम से आज 3 मार्च 2024 को ऑफिशियल म्यूजिक वीडियो वर्ल्डवाईड सारेगामा म्यूजिक चैनल पर रिलीज होगा।
लाईन प्रोड्यूसर आशुतोष यादव के अनुसार इस एल्बम के पोस्टर का विमोचन 2 मार्च शनिवार को सर्किट हाउस उज्जैन पर म.प्र. के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने किया। इस दौरान विशेष रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता वासुदेव केसवानी, सुरेन्द्र यादव उपस्थित रहे।
आशुतोष यादव के अनुसार मां बगलामुखी धाम उज्जैन के पूज्य पीर महंत श्री योगी रामनाथजी महाराज के सहयोग से धाम परिसर में फिल्माए गए इस एल्बम के गायक, संगीतज्ञ, निर्माता नगर के ख्यात कलाकार रोहित चांवरे है। लेखन पल्लवी जोशी का है। निर्माता, निर्देशक गौरव रोकड़े, सहायक निर्देशक चन्द्रशेखर शर्मा, सह निर्माता अनिल नागर सिनेमेटोग्राफर सौरभ दाधिच है।
एल्बम में मुख्य कलाकार के रूप में अजीत आंजना, शौकीन पांचाल, आकाश राजपूत, राजू मालवीय, कौशिकी दाणी है। प्रोडक्शन में उत्कर्ष सक्सेना, मयूर कुरेल, विक्की राजा की भूमिका रही। एल्बम का स्टूडियो आदित्य सेंगर का सिनेमा वॉलेट है।