top header advertisement
Home - उज्जैन << राष्ट्रीय कालिदास चित्र एवं मूर्तिकला प्रतियोगिता के पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी।

राष्ट्रीय कालिदास चित्र एवं मूर्तिकला प्रतियोगिता के पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी।


अखिल भारतीय कालिदास समारोह के इतिहास में पहली बार समारोह आयोजित हुए बगैर ही राष्ट्रीय कालिदास चित्र एवं मूर्तिकला प्रतियोगिता के पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी। औपचारिक घोषणा जल्द ही होगी। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते नवंबर 2023 में कालिदास समारोह का आयोजन नहीं हो सका था।

कालिदास संस्कृत अकादमी द्वारा प्रतिवर्ष राष्ट्रीय कालिदास चित्र एवं मूर्तिकला प्रतियोगिता भी आयोजित की जाती है। इसमें चयनित पांच सर्वश्रेष्ठ कलाकृतियों (चित्र में चार और मूर्ति में एक) को पुरस्कृत किया जाता है। प्रत्येक कलाकृति के लिए कलाकार को एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि मिलती है। परंपरानुसार देव प्रबोधिनी एकादशी पर कालिदास समारोह की शुरुआत होती है। विधानसभा चुनाव-2023 के कारण देव प्रबोधिनी एकादशी पर 23 नवंबर 2023 से शुरू होने वाला समारोह नहीं हो सका।

अकादमी प्रबंधन ने बसंत पंचमी (14 फरवरी 2024) को समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव भी भेजा लेकिन विभागीय मुख्यालय की ओर से कोई जवाब नहीं आया। ऐसे में अकादमी द्वारा राष्ट्रीय कालिदास चित्र एवं मूर्तिकला के पुरस्कारों की घोषणा करने का मन बना लिया गया है। दो दिन पहले उज्जैन आए प्रमुख सचिव, संस्कृति शिवशेखर शुक्ला ने भी इसी स्वीकृति दे दी है। इसके बाद कालिदास अकादमी परिसर में राष्ट्रीय चित्र एवं मूर्तिकला की प्रदर्शनी सजा ली गई है।

Leave a reply