top header advertisement
Home - उज्जैन << उज्जैन के महिदपुर के पास ट्रेक्टर ट्राली पलटने से हुए हादसे में एक दर्जन लोग घायल हो गए

उज्जैन के महिदपुर के पास ट्रेक्टर ट्राली पलटने से हुए हादसे में एक दर्जन लोग घायल हो गए


उज्जैन के महिदपुर के पास ट्रेक्टर ट्राली पलटने से हुए हादसे में एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे भी शमिल है। 05 गंभीर घायलों को उज्जैन के जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

उज्जैन के पंडयाखेड़ी क्षेत्र निवासी नगजी राम बामनिया ने बताया कि महिदपुर के धाराखेड़ा में घाटे के कार्यक्रम में एक ही परिवार के करीब 20 लोग ट्रेक्टर पर सवार होकर कार्यक्रम के बाद वापस लौट रहे थे। उसी दौरान सामने से वाहन आने से ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर खंती में पलटी खा गया। ट्रेक्टर पर सवार एक दर्जन से अधिक लोगो को चोंट आई है, जिसमें महिला, पुरुष और बच्चे भी शामिल है। 05 घायलो को उज्जैन जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया है। जिसमें कैलाश बाई पति अशोक 30 वर्ष,चंदा पिता अशोक उम्र 10 वर्ष, संगीत पति विक्रम उम्र 40 वर्ष, गीता बाई पति पूनम चंद, गायत्री पिता रमेश 18 वर्ष शामिल है।बाकी सभी को महिदपुर स्वास्थय केंद्र में उपचार दिया जा रहा है। गनीमत ये रही कि बड़ी घटना होने के बाद भी कोई जनहानि नहीं हुई है।

Leave a reply