top header advertisement
Home - उज्जैन << मध्य प्रदेश में धार्मिक, हैरिटेज, फिल्म, एडवेंचर पर्यटन के क्षेत्र में अनंत संभावनाएं -मंत्री श्री लोधी पर्यटन क्षेत्र के लिये लगभग 100 करोड़ के लेटर ऑफ अवार्ड का वितरण पैनल डिस्कशन में फिल्म, धार्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत, पर्यटन हेतु विचार-विमर्श कर सुझाव किये आमंत्रित

मध्य प्रदेश में धार्मिक, हैरिटेज, फिल्म, एडवेंचर पर्यटन के क्षेत्र में अनंत संभावनाएं -मंत्री श्री लोधी पर्यटन क्षेत्र के लिये लगभग 100 करोड़ के लेटर ऑफ अवार्ड का वितरण पैनल डिस्कशन में फिल्म, धार्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत, पर्यटन हेतु विचार-विमर्श कर सुझाव किये आमंत्रित


उज्जैन 02 मार्च। उज्जैन में आयोजित रीजनल इण्डस्ट्री कॉनक्लेव के दूसरे दिन आज मध्य प्रदेश
में पर्यटन के क्षेत्र में संभावनाएं एवं निजी निवेश को आकर्षित करने हेतु पैनल डिस्कशन सत्र का आयोजन
किया गया एवं लगभग 100 करोड़ से अधिक के लेटर ऑफ अवार्ड का‍ वितरण संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक
न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी द्वारा किया गया।
सत्र को सम्बोधित करते हुए संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र
प्रभार) श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि मध्य प्रदेश देश के मध्य में स्थित होने से भारत का हृदय कहा
जाता है। यह क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का दूसरा बड़ा राज्य है। मध्य प्रदेश में ऐतिहासिक, भौगोलिक,
प्राकृतिक सुन्दरता के साथ ही ऐतिहासिक विरासत की भरमार है। यहां के लोग संस्कृति सम्पन्न हैं।
भोजन एवं संस्कृति में विभिन्नता पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं बनाती है। मध्य प्रदेश में धार्मिक,
हैरिटेज, फिल्म, एडवेंचर के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। बांधवगढ़ नेशनल पार्क में वन्यजीव के साथ बाघ
देखने को मिलते हैं, खजुराहो के मन्दिर की मूर्तियों में वास्तविक भारत को खोज सकते हैं। साथ ही
समृद्ध प्राकृतिक विविधता, पशु-पक्षी, पेड़-पौधे यहां की प्राकृतिक सुन्दरता को और अधिक बढ़ाते हैं।
खजुराहो, सांची और भीमबैटका को युनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया है। मध्य प्रदेश
के उज्जैन शहर में महाकाल लोक कॉरिडोर बनाया गया है। महाकाल लोक की तर्ज पर ही ओरछा में राम
राजालोक, सलकनपुर में देवीलोक, मंदसौर में पशुपतिनाथ लोक, सागर में संत रविदास लोक, नीमच में
भादवामाता लोक, जामसावली में श्री हनुमान लोक, बड़वानी में नागनवाड़ी लोक, जानापाव में परशुराम
लोक इत्यादि का निर्माण धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

Leave a reply