नृसिंह घाट पर शिप्रा नदी में मिला युवक का शव, पीठ पर लटके बैग में मिली ईटें
नृसिंह घाट पर शिप्रा नदी में गुरुवार को एक युवक का शव मिला है। मृतक की पीठ पर लटके मिले बैग में पार्किंग में उपयोग होने वाली ईटें मिली हैं। जिससे पुलिस को हत्या की आशंका है। मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। महाकाल पुलिस मृतक की शिनाख्ती के प्रयास में जुटी है।
महाकाल पुलिस ने बताया कि गुरुवार को नृसिंह घाट क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जा रहा था। नदी में सफाई के दौरान कचरे के साथ एक युवक का शव मिला है। जिसे बाहर निकालकर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी थी। मृतक ने स्लेटी रंग का बरमुड़ा और नीले कलर की जैकेट पहन रखी थी। पीठ पर लाल रंग का एक बैग भी लटका हुआ था, जिसमें पार्किंग में उपयोग होने वाली ईटें भरे मिले हैं। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक की शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं।