top header advertisement
Home - उज्जैन << :सिंहस्थ से पहले गाड़ी अड्डा से बड़े व छोटे पुल तक हो सकता चौड़ीकरण

:सिंहस्थ से पहले गाड़ी अड्डा से बड़े व छोटे पुल तक हो सकता चौड़ीकरण


वर्ष 2028 में सिंहस्थ है। ऐसे में अब उम्मीद की जा रही है िक स्थायी प्रवृत्ति के और बड़े निर्माण-प्रोजेक्ट पर शहर में जल्द काम शुरू होंगे। इसी कड़ी में शहर के दो मार्गों का चौड़ीकरण होने की भी संभावना है। ये दोनों मार्ग गाड़ी अड्डा चौराहा से शुरू होकर बड़े पुल व छोटे पुल तक के हैं। इनका विस्तार होता है तो भीड़ प्रबंधन व आवागमन में बहुत मदद मिलेगी।

शहर में वर्तमान में केडी गेट से इमली तिराहा तक मार्ग चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसके पूर्ण होने से श्रद्धालुओं के लिए महाकाल मंदिर से लेकर सांदीपनि आश्रम व मंगलनाथ मंदिर तक का सफर आसान हो जाएगा। उत्तर क्षेत्र के विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार व भीड़ प्रबंधन के लिहाज से इन दो मार्गों के चौड़ीकरण के लिए मांग पत्र सीएम को दिया है।

पहला प्रस्तावित मार्ग- गाड़ी अड्डा से वीडी क्लॉथ मार्केट, निकास चौराहा, खजूरवाली मस्जिद, केडी गेट मार्ग, जूना सोमवारिया होते हुए शिप्रा नदी के बड़े पुल तक।

वर्तमान स्थिति- मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव बहुत ज्यादा है लेकिन चौड़ाई में यह बेहद संकरा है। नतीजा मार्ग में कुछ पाइंट तो ऐसे हैं, जहां अक्सर जाम रहता ही है।

चौड़ीकरण से यह फायदा- सिंहस्थ, स्नान पर्व, पंचक्रोशी यात्रा व रावण दहन सहित पर्व विशेषों पर आवागमन में सहुलियत होगी। बुधवारिया हाट भी इसी मार्ग पर लगता है। भीड़ प्रबंधन में मदद मिलेगी। बड़नगर मार्ग से आगर रोड व मक्सी रोड की कनेक्टिविटी भी बनेगी।

दूसरा प्रस्तावित मार्ग- गाड़ी अड्डा से वीडी क्लॉथ मा​र्केट, तेलीवाड़ा, ढाबारोड होते हुए िशप्रा नदी की छोटी पुलिया तक।

वर्तमान स्थिति- तेलीवाड़ा, ढाबा रोड व उससे आगे तक जाम रहता है। मार्ग बेहद संकरा है। पुराने शहर के प्रमुख बाजार से जुड़े इस मार्ग में तीन व चौपहिया वाहन आने से ही जाम की स्थिति बन जाती है।

चौड़ीकरण से यह फायदा- सिंहस्थ, स्नान पर्व, पंचक्रोशी यात्रा, रावण दहन, शादी-ब्याह के सीजन व कार्तिक मेले के सहित विशेष अवसरों पर भीड़ प्रबंधन में मदद मिलेगी। बड़नगर मार्ग से आगर रोड व मक्सी रोड की कनेक्टिविटी भी बनेगी।

Leave a reply