मंत्री प्रहलाद पटेल ने महाकाल के दर्शन किए
कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे प्रहलाद पटेल ने महाकाल मंदिर में दर्शन कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।
प्रहलाद पटेल बीती रात उज्जैन पहुंचे थे। उन्होंने रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में किया। इसके बाद गुरुवार अल सुबह होने वाली भस्म आरती में सपत्नीक शामिल हुए।
पटेल ने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की भस्म आरती में आहुति दी। वे कुर्ते और धोती में नजर आए। दर्शन के बाद प्रहलाद पटेल ने कहा कि सौभाग्य की बात है कि महाकाल के चरणों में आने का मौका मिला। भगवान से मध्य प्रदेश को सर्वोच्च राज्य की सूचि में शामिल होने की कामना की है। उनकी कृपा हम सब पर बनी रहे है।