top header advertisement
Home - उज्जैन << फिल्म अभिनेत्री सानिया मलहोत्रा महाकाल की शरण में

फिल्म अभिनेत्री सानिया मलहोत्रा महाकाल की शरण में


उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अवकाश के दिनों में श्रद्धालुओं की भीड़ है। वहीं विशिष्ठ जन भी बाबा महाकाल के दर्शन को पहुंच रहे है। मंगलवार को फिल्म अभिनेत्री सानिया मल्होत्रा संध्या आरती में शामिल हुई। वहीं हाल ही में राज्यमंत्री नियुक्त हुए दिलीप अहिरवार ने भी बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में वर्ष के अंतिम दिनों में देशभर के श्रद्धालु पहुंच रहे है। वहीं मंत्री, नेता और अभिनेता भी दर्शन के लिए महाकाल के दरबार में आ रहे है। मंगलवार को फिल्म अभिनेत्री सानिया मल्होत्रा ने संध्या के समय महाकाल मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल का पूजन किया। सानिया संध्या आरती में भी शामिल हुई। नंदी हाल में बैठकर सानिया ने भगवान का ध्यान लगाया। भगवान महाकाल के दर्शन कर सानिया भाव विभोर हो गई।

Leave a reply