हरा चना बिकने आ गया, सब्जियों की भरमार
उज्जैन | हरे दाने का चना ( छोड़) बाजार में बिकने आ गया। शुरुआत में 50 रुपए व अब 35 रुपए किलो के भाव आ गए। हरे चने के दाने 75 रुपए के 250 ग्राम, मिल रहे हैं। देखा जाए तो यह मौसम हरी सब्जियों से सराबोर सीजन होता है। बटला, बालोर, मूली, प्याज, भिंडी, करेला, गोभी, बंद गोभी, आल, अरबी तादाद में आ रहे हैं। भाव सस्ते बने हुए हैं।