टीएमसी सांसद बनर्जी व गांधी का पुतला फूंका
उन्हेल | भाजयुमो मंडल द्वारा टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी व राहुल गांधी द्वारा राज्यसभा के सभापति जगदीप धनगर का मिमिक्री कर मजाक उड़ाए जाने विरोध में पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पीयूष गुप्ता, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दशरथ आंजना, दिलीप मोदी, मंगेश वर्मा, नपध्यक्ष शांतिलाल हलकारा, उपाध्यक्ष अखिलेश उपाध्याय, पार्षद राजकुमार जैन, चंदरलाल चौहान, मिलिंद विपट, अविनाश विपट आदि मौजूद थे। संचालन अर्पित मोदी ने किया। आभार युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दशरथ आंजना ने माना।