खगोलीय घटना साल का सबसे छोटा दिन आज
शुक्रवार को सूर्य मकर रेखा पर लम्बवत रहेगा। आज के दिन सूरज धरती के उत्तरीय गोलार्द्ध से काफी दूर रहता है। वेधशाल के अधीक्षक राजेंद्र गुप्त ने बताया कि सूर्य के चारों ओर पृथ्वी के परिभ्रमण के कारण सूर्य मकर रेखा पर लंबवत है। इसके असर से उत्तरी गोलार्ध में सबसे छोटा दिन और सबसे बड़ी रात होगी।आज सुबह सूर्योदय 7:05 बजे पर हुआ और सूर्यास्त 5:46 बजे पर होगा। इसके असर से उत्तरी गोलार्ध में सबसे छोटा दिन और सबसे बड़ी रात को होगी। आज से सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है और सूर्य की गति उत्तर की ओर दृष्टिगोचर होना शुरू हो जाती है ।अब खगोलीय घटनाक्रम के बाद कल से उत्तरीय गोलार्द्ध में दिन बड़े होने लगेंगे और रात की अवधि कम होने लगेगी। पूरे दिन शंकु की छाया सबसे लंबी होकर मकर रेखा पर गमन करती हुई दृष्टिगोचर होगी। इस घटना को देखने और समझने के लिए बड़ी संख्या में जीवाजी वैध शाला में छात्र छात्राएं पहुंची। यहां वैधशाला में शंकु यंत्र के माध्यम से खगोलीय नजारे को दिखाकर खगोलीय घटनाक्रम समझाया