top header advertisement
Home - उज्जैन << 6 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवा, दिन में भी महसूस हो रही ठिठुरन

6 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवा, दिन में भी महसूस हो रही ठिठुरन


उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी आैर पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में लगातार कड़ाके की सर्दी का असर बना हुआ है। गुरुवार को शहर में दिनभर बादल छाए रहे। दिन में 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवा चलती रही। इससे पूरे दिन सर्दी से लोग जूझते रहे। दिन के तापमान में भी आधा डिग्री सेल्सियस की कमी आई। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य आैसत तापमान से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम है। इधर, रात में तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ने के बावजूद कड़ाके की सर्दी बनी हुई है। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य आैसत तापमान से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के अनुसार शुक्रवार को भी शहर सहित उज्जैन जिले में कहीं-कहीं बादल छाने की स्थितियां बनी रहेंगी। इस दौरान दिन के तापमान में आधा से एक डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना है।

Leave a reply