साध्वी भगवती सरस्वती को सेवाधाम योगिनी नारी शक्ति सम्मान
उज्जैन | सेवाधाम आश्रम में परमार्थ निकेतन ऋषिकेश की साध्वी भगवती सरस्वती एवं अध्यक्ष डिवाइन शक्ति फाउंडेशन ऋषिकेश ने आश्रम के विशेष बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गों को आशीर्वाद प्रदान किया। सबसे पहले सेवाधाम आश्रम संस्थापक सुधीरभाई गोयल, कांता भाभी, मोनिका दीदी, गौरी दीदी सहित आश्रम के विशेष बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने मुख्य द्वार पर सद्गुरु बैंड के माध्यम से स्वागत किया।
इसके बाद सद्गुरु स्वाध्याय मंदिर में आश्रम के परोक्ष आशीषदाता सद्गुरु रणछोड़दासजी महाराज के चित्र समक्ष विकास दीप प्रज्वलित किया। सुधीरभाई ने माताजी को आश्रम के विविध प्रकल्पों की जानकारी दी गई। उन्होंने आश्रम के सत्यमित्र ऑडिटोरियम एवं अवेदना केंद्र का अवलोकन किया। भगवती सरस्वती द्वारा नारी शक्ति के लिए किए जा रहे कार्यों को देखते हुए सेवाधाम योगिनी नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया। भगवती सरस्वतीजी ने समस्त दिव्यांगों को आशीष प्रदान करते हुए कहा कि सेवाधाम का विकास अपने उत्कर्ष की ओर है। मैं अल्प समय के लिए यहां सुधीरभाई के निवेदन पर आई। मैंने नवजात शिशुओं से लेकर 100 वर्ष तक के बुजुर्गों को देखा। मैं पुनः सेवाधाम आश्रम आऊंगी। यहां अधिक समय दूंगी।