top header advertisement
Home - उज्जैन << युवाओं में संस्कारों की कमी है, इसकी पूर्ति करना आवश्यक -युवराज स्वामी

युवाओं में संस्कारों की कमी है, इसकी पूर्ति करना आवश्यक -युवराज स्वामी


छोटा सराफा स्थित श्री लक्ष्मी-नृसिंह मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के बीच गोवर्धन पर्वत की पूजा की गई व 56 पकवानों के भोग लगाए गए।

रामानुजकोट के युवराज स्वामी श्री माधव प्रपन्नाचार्यजी महाराज कथा का रसपान करवा रहे हैं। स्वामीजी ने कथा में कहा कि स्वार्थ से विकृतियां पैदा हो रही है। युवाओं में संस्कारों की कमी है। इसकी पूर्ति करना आवश्यक है। श्री माहेश्वरी महिला मंडल की अगुवाई में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन करवाया जा रहा है। मंडल की प्रचार मंत्री सुधा बागड़ी ने बताया छप्पन भोग के यजमान महेश लड्ढा थे। इस मौके पर महिला मंडल की अंजु भल्लिका, नर्मदा सारड़ा, कमला सातल, कविता बियाणी, पुष्पा भल्लिका, शीला मूंदड़ा, अर्चना लड्ढा, डीडी अटल, ओम काबरा, कैलाश माहेश्वरी, राजेश सारड़ा, महेश चांडक, बसंतकुमार मानधनिया, उषा मंत्री, गीता झालानी मौजूद थीं। बड़ी संख्या में पहुंचे धर्मालुओं ने कथा का लाभ लिया।

Leave a reply