विद्यार्थियों को बताया देश के विकास में अर्थव्यवस्था
विकसित भारत अभियान के अंतर्गत शासकीय संस्कृत महाविद्यालय में परिचर्चा का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. सीमा शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न एवं सुदृढ़ अर्थव्यवस्था विषय पर सुरितराम ध्रुव द्वारा, सुशासन एवं सुरक्षा विषय पर डॉ. भवानीशंकर भारती द्वारा नव प्रवर्तन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषय पर डॉ. श्रेयस कोरान्ने द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित किया गया।
इसमें विद्यार्थियों को बताया कि देश के विकास में अर्थव्यवस्था, सुशासन एवं नवाचार का कितना महत्व है। प्राचार्य डॉ. शर्मा ने विद्यार्थियों को विश्व में भारत की बढ़ती भूमिका एवं प्रभाव विषय पर संबोधित करते हुए बताया कि किस प्रकार भारत ने अपने अंतरराष्ट्रीय संबंध सुदृढ़ किए हैं और उनसे उन्हें किस प्रकार लाभ प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को हमारा संकल्प विकसित भारत की ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से शपथ भी दिलाई गई। संचालन यश शर्मा ने किया।