top header advertisement
Home - उज्जैन << नकल उतारने वाले सांसद का पुतला फूंका

नकल उतारने वाले सांसद का पुतला फूंका


टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नकल उतराने के विवाद के बाद उज्जैन के टावर चौक पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए बनर्जी का पुतला जला दिया।
भाजयुमो ने टावर चौक पर उप राष्ट्रपति के अपमान को लेकर नकल उतारने वाले टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी के विरोध में आक्रोश प्रदर्शन व पुतला दहन किया।इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हर्ष वर्धन सिंह कुशवाह, विधायक अनिल जैन सहित भा जु यु मो के 50 से अधिक कार्यकर्ता ने नारे बाजी करते हुए फ्रीगंज के टावर चौक पर पुतला दहन किया। हर्ष वर्धन ने बताया कि भारतीय संस्कृति को छीन भिन्न करते हुए सांसद ने व्यवहार किया। साथ ही, राहुल गांधी ने इसे बढ़ावा दिया। ये विपक्ष के विचारों का पुतला दहन है।

Leave a reply