उज्जैन महिला कांग्रेस अध्यक्ष का इस्तीफा
शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष गीता यादव ने दिया अपने पद से त्यागपत्र दिया। म.प्र. महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल को भेजे पत्र में बताया पारिवारिक कारणों के कारण पद के कार्यों के निर्वहन में आ रही परेशानी के चलते इस्तीफा दिया है।
शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष गीता यादव ने बुधवार को पद से इस्तीफा दे दिया। गीता यादव ने त्याग पत्र म.प्र. महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल को भेजा। गीता यादव ने बताया कि कुछ समय पूर्व ही मेरे छोटे भाई मोनू यादव का आकस्मिक निधन हो गया एवं मेरे माता पिता वृद्ध है। इस कारण मेरे परिवार की समस्त जवाबदारी मेरे ऊपर पर आ चुकी है।
इस कारण मैं अपने पद के कार्यों का निर्वहन ठीक से नहीं कर पा रही हूं। इस कारण में शहर महिला कांग्रेस उज्जैन के अध्यक्ष के पद से त्याग पत्र दे रही हूँ। गीता यादव ने प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पटेल से अनुरोध किया कि शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उज्जैन के पद से मेरा त्यागपत्र स्वीकार करें।