सोयाबीन दो साल से सस्ता बिक रहा, 5000 रुपए भाव का इंतजार
उज्जैन | सोयाबीन में किसानों को 5000 रुपए भाव का इंतजार हो रहा है। दो साल से सोयाबीन सस्ते भाव पर बिक रहा है। अब 5000 रुपए के भाव आए तो कृषि उपज मंडी में बंपर आवक भी होने लगेगी। इस समय 4850 रुपए के भाव मिल रहे हैं। बड़े नुकसान की ओर बढ़ चली सोयाबीन की हालत दिनों दिन भाव में खराब होती जा रही है।
इस समय ऑफ सीजन चल रहा है। ऐसे में नए साल में इसकी बिक्री बढ़ जाएगी। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सोयाबीन की िगरावट लंबे समय से चल रही है। गत वर्ष किसानों ने तेजी वाले भाव का इंतजार किया। बताया जाता है कि सोयाबीन तेल का रिकॉर्ड घरेलू स्टॉक की प्रचुरता में मांग का नहीं होना ही मंदी की असल वजह बताई जा रही है। उम्मीदों की उपज सोयाबीन मानी जाती है। किसानों ने 10 से 11 हजार रुपए के भाव देख लिए तो अब 4700-4800 रुपए के भाव पर बेचने को राजी भी नहीं हो रहे हैं। इधर बीज वाला सोयाबीन भी कोई कमाल नहीं दिखा पा रहा है। 5500 से 6500 रुपए तक बीज वाला सोयाबीन बिक रहा है।