मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन में रोड शो कर रहे हैं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन में रोड शो कर रहे हैं। उनके स्वागत के लिए पूरा शहर बैनर-पोस्टर से पट गया है। दशहरा मैदान से छत्री चौक तक सात किलोमीटर के एरिया में करीब दो हजार से ज्यादा स्वागत मंच बनाए गए हैं। रोड शो गोपाल मंदिर पर खत्म होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रथ पर सवार हैं। रोड शो के रूट में लोग जगह-जगह उन पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत कर रहे हैं।
इससे पहले 13 दिसंबर को सीएम डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उज्जैन आए थे। यहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया था। इसके बाद कार्यभार संभाला था। अब शनिवार को फिर अपने गृह शहर उज्जैन आए हैं।