top header advertisement
Home - उज्जैन << अप्राकृतिक कृत्य का विरोध करने पर तीन तलाक कहकर महिला को घर से निकाला

अप्राकृतिक कृत्य का विरोध करने पर तीन तलाक कहकर महिला को घर से निकाला


उज्जैन। महाकाल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला से उसके पति ने अप्राकृतिक कृत्य किया। महिला ने विरोध किया तो पति ने तीन बार तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया। शुक्रवार को महिला ने महाकाल थाना पुलिस को इसकी शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली 32 वर्षीय महिला की शादी वर्ष 2010 में हुई थी। शादी के बाद से ही महिला का पति उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। महिला का आरोप है कि उसका पति उसकी मर्जी के बिना अप्राकृतिक तरीके से शारीरिक सबंध बनाता था। महिला द्वारा मना करने पर वह उसके साथ मारपीट करता था।

Leave a reply