निगम कर्मचारियों की मांगो का होगा शीघ्र निराकरण निगम आयुक्त के साथ कर्मचारी संघो की हुई बैठक
उज्जैन: उज्जैन नगर पालिक निगम के स्थाई, अस्थाई एवं सेवा निवृत्त कर्मचारियों की मांगो का निराकरण शीघ्र किया जाएगा यह निर्देश निगम आयुक्त श्री रौशन कुमार सिंह ने नगर निगम के सभा कक्ष में सफाई कामगार संघ, स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ एवं सेवा निवृत्त कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक मे संबंधित अधिकारियों को दिए।
निगम आयुक्त श्री रौशन कुमार सिंह ने शेष रहे कर्मचारियों एवं सेवा निवृत्त कर्मचारियों को समयमान वेतन देने, सेवा निवृत्त कर्मचारियों की ग्रेचुटी के प्रकरणों का निराकरण करने, स्नातक कर्मचारियों को लेखा, पेंशन और स्थापना विभाग में पदस्थ करने, एरियर का भुगतान करने, पेंशनरों के 4 प्रतिशत डीए की राशि का एरियर देने, शेष रहे सफाई कर्मचारियों को वरीयता के आधार पर प्रोत्साहन राशि देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
निगम कर्मचारियों की तरह ही सेवा निवृत्त कर्मचारियों को दो हजार मेडिकल भत्ता दिए जाने के संबंध में अन्य निकायों से जानकारी मंगाई जाने, विनियमित कर्मचारियांे को मेडिकल भत्ते हेतु महापौर से चर्चा करने तथा उनकी वेतन वृद्धि अनुसंशा के आधार पर करने, अस्थाई कर्मचारियों को विशेष भत्ते के संबंध में प्रकरण एमआईसी को भेजे जाने, सफाई कर्मचारियों को मालिकाना हक के पट्टे हेतु शासन को प्रस्ताव भेजने, सफाई कर्मचारियों के पदो में वृद्धि हेतु शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश संबंधित को दिए।
इसी प्रकार नगर निगम परिसर में निगम कर्मचारियों एवं आगंतुको के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था शीघ्र करने, निगम के रिक्त पदों पर कर्मचारियों की पदोन्नती की कार्यवाही करने, नगर निगम मुख्यालय में कर्मचारियों को पीने के पानी के लिये आरओ फिल्टर प्लांट लगाने तथा समय-समय पर निगम कर्मचारियों के स्वास्थ्य परिक्षण हेतु स्वास्थ्य शिविर लगाने के लिए सीएमएचओ को पत्र लिखने के निर्देश दिए गए। बैठक में सेवा निवृत्त कर्मचारी संघ के श्री रमेश निगम ने नगर निगम की आय वृद्धि के लिए भी अनेक प्रस्ताव दिए जिसे निगम आयुक्त श्री रौशन कुमार सिंह ने सराहा।
बैठक में अपर आयुक्त श्री आदित्य नागर, सहायक आयुक्त श्रीमती पुजा गोयल, श्री प्रदीप सेन, अधिकक्षण यंत्री श्री आर.आरत्र जारारोली, कार्यपालनयंत्री श्री एन.के. भास्कर सहित सफाई कामगार संघ के संरक्षक श्री रामचन्द्र कोरट, डॉ. पवन व्यास, रमेश चन्द्र रघुवंशी, मंसुक मेहरवाल, रमेश चन्द्र निगम, अजय प्रकाश मेहता, अल्काब भाई, नितिन मूसले, शैलेष नागर, संतोष शर्मा, सोनू पहलवान एवं कर्मचारी संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
...000...