top header advertisement
Home - उज्जैन << विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारम्भ मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव शनिवार 16 दिसम्बर को उज्जैन से करेंगे

विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारम्भ मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव शनिवार 16 दिसम्बर को उज्जैन से करेंगे


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी एवं जनहितैषी योजनाओं पर विकसित भारत संकल्प यात्रा केन्रिसंत है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारम्भ मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव शनिवार 16 दिसम्बर को उज्जैन से करेंगे। मुख्यमंत्री दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम एवं पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दशहरा मैदान के सभास्थल का निरीक्षण कर की जा रही तैयारियों की समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था पर भी चर्चा कर सम्बन्धितों को आवश्यक निर्देश दिये हैं। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री रोशन कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री मृणाल मीना, एडीएम श्री अनुकूल जैन, स्मार्ट सिटी सीईओ श्री आशीष पाठक, श्री विवेक जोशी, श्री विशाल राजौरिया, श्री संजय अग्रवाल, श्री सत्यनारायण खोईवाल, श्री आनन्द खिची तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के उज्जैन में शुभारंभ स्थल का दशहरा मैदान में कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम जिला पंचायत सीईओ श्री मृणाल मीणा नगर निगम आयुक्त श्री रोशन कुमार सिंह आदि अधिकारियों ने निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।निरीक्षण स्थल पर पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा भी उपस्थित थे।

Leave a reply