top header advertisement
Home - उज्जैन << आयुर्वेद कॉलेज में देवभिषज अश्विनौ यज्ञ का एक वर्ष हुआ पूरा

आयुर्वेद कॉलेज में देवभिषज अश्विनौ यज्ञ का एक वर्ष हुआ पूरा


शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय में छात्रों एवं महाविद्यालय परिवार द्वारा होने वाले देवभिषज अश्विनौ यज्ञ को होते हुए गुरुवार को एक साल पूर्ण हो गए हैं। इस अवसर पर गुरुवार को महाविद्यालय परिवार द्वारा नियमानुसार ब्रह्म मुहूर्त में मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न किया गया। प्रदेश में पहली बार इस यज्ञ की शुरुआत धन्वंतरि आयुर्वेद महाविद्यालय उज्जैन में की गई थी। इसके बाद अन्य महाविद्यालय में भी अब अश्विनौ यज्ञ को किया जा रहा है।

यह यज्ञ हर माह के अश्विनी शुक्ल पक्ष द्वितीया के दिन संपन्न किया जाता है। यज्ञ भाव सिद्धि, चिकित्सा सिद्धि, वातावरण शुद्धि, देव व्यापाश्रय चिकित्सा सिद्धि के लिए प्रारंभ किया गया, जिसे होते हुए सतत एक साल हो गए हैं। एमडी स्कॉलर वैद्य अखंडप्रताप सिंह बघेल एवं इंटर्न डॉक्टर शुभम त्रिपाठी ने बताया कि महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जेपी चौरसिया एवं गुरुजनों के आशीर्वाद से महाविद्यालय में अबाधित रूप से एक साल अश्विनौ यज्ञ संपन्न हुए। छात्रों का कहना है कि आयुर्वेद चिकित्सा के लिए वैद्यों को आयुर्वेद अनुसार जीना जरूरी है। इसी उद्देश्य से बढ़ते कदम वैद्यत्व की ओर संकल्पित होकर महाविद्यालय सतत प्रयासरत है।

Leave a reply