राजकुमार राव ने महाकाल मंदिर में कराया गृह शांति पूजन
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने उज्जैन के श्री महाकलेश्वर मंदिर में गुरुवार को गृह शांति पूजन कराया। वे पत्नी पत्रलेखा के साथ सुबह 10 बजे मंदिर पहुंचे। महाकाल का अभिषेक पूजन किया। मंदिर के पुजारी यश गुरु ने पूजन संपन्न कराया। उन्होंने बताया कि एक्टर और उनकी पत्नी 3 घंटे मंदिर में रहे।
राजकुमार राव ने बताया कि इंदौर के आसपास स्त्री-2 फिल्म की शूटिंग होना है। वे इंदौर आए हैं, लेकिन सबसे पहले महाकाल मंदिर आकर दर्शन किए। कई दिन से इच्छा थी कि महाकाल के दर्शन मिल जाएं। आज मेरा सौभाग्य था और मेरी इच्छा पूरी हुई। आगे भी यहां आता रहूंगा।
स्त्री-2 हॉरर कॉमेडी फिल्म है। यह 2018 में आई स्त्री का सीक्वल है। लीड रोल में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और पंकज कपूर हैं।