top header advertisement
Home - उज्जैन << पहली बार सोयाबीन की बंपर आवक का अभाव, आवक और भाव भी कम

पहली बार सोयाबीन की बंपर आवक का अभाव, आवक और भाव भी कम


उज्जैन | कृषि उपज मंडी का सोयाबीन सीजन ऑफ हो गया है। इसके भाव भी कम और आवक भी कम रही। मंडी में इस सीजन में कभी भी बंपर आवक नहीं हो पाई। सोयाबीन के भाव भी 4500 से 4750 रुपए तक ही किसानों को मिले। इधर सरकार का समर्थन दाम 4600 रुपए का घोषित है।

अंतरराष्ट्रीय उपज के भाव की तेजी-मंदी विदेश से पता चलती है। दो साल से किसानों को नुकसान वाले भाव मिल रहे हैं। मंडी आवक कम होने से टैक्स कम होने और भाव कम होने से मंडी राजस्व में भारी कमी भी आएगी। गत वर्ष उज्जैन मंडी ने मप्र में टैक्स वसूली में सेकंड स्थान भी मिला था। सोयाबीन की कम आवक के चलते बाजार में खरीदारी भी कम रही। ए क्लास की मंडी होने से उज्जैन मंडी से रोज 5 से 6 करोड़ रुपए का व्यापार निकलता है। 10 से 11 हजार रुपए के भाव 4-5 साल पहले मिले थे।

Leave a reply