top header advertisement
Home - उज्जैन << उज्जैन में सबसे सर्द रात, पारा 11 डिग्री पर पहुंचा

उज्जैन में सबसे सर्द रात, पारा 11 डिग्री पर पहुंचा


उज्जैन में सीजन की सबसे सर्द बुधवार की रात रही। शहर में न्यूनतम पारा 11 डिग्री पर पहुंच गया। सीजन की सबसे ठंडी रात होने के चलते शहर में रात को ठंड का काफी असर देखने को मिला। गुरुवार को सुबह भी ठंडा रहा मौसम। पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते शहर में ठिठुरन बढ़ने लगी है। और न्यूनतम पारा भी लगातार कम हो रहा है। रात के तापमान पिछले चार दिन में करीब तीन डिग्री कम होने से 11 डिग्री पर पहुंच गया। वही एक हफ्ते में करीब 7 डिग्री की गिरावट आई है। दिन का तापमान में भी कमी हुई है बुधवार को अधिकतम 25.5 डिग्री रहा जो की सामान्य से करीब 2.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। जिसके कारण दिन में भी हलकी ठण्ड का असर दिखाई दिया। रात और अल सुबह पड़ने वाली ठण्ड के कारण आम जन जीवन अस्त व्यस्त नजर आ रहा है।

Leave a reply