पालिसी के नाम पर 40 लाख की ठगी करने वाले गिरफ्तार
उज्जैन। बीमा पालिसी में आइडी अपडेट करवाने के नाम पर शाजापुर के एक व्यक्ति से 40 लाख रुपये की ठगी हुई थी। राज्य सायबर सेल ने जांच के बाद दो आरोपितों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। दोनों मनी ट्रांसफर पेमेंट पोर्टल संचालित करते थे। मुख्य आरोपित बिहार की जेल में बंद है। उसने फरियादी को फोन कर झांसा दिया था कि बीमा पालिसी के सारे लाभ एजेंट को मिल रहे हैं।
पालिसी अपडेट करवाने पर ही लाभ मिल सकता है। करीब एक साल तक झांसा देकर करीब 40 लाख रुपये आनलाइन विभिन्न बैंक खातों में जमा करवा लिए थे। आरोपितों को कोर्ट ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा न
पुलिस ने बताया कि रमेशचंद्र मेवाडा निवासी ग्राम इमलीखेडा जिला शाजापुर ने दिसंबर 2022 में राज्य साइबर सेल को शिकायत की थी कि उसके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर कहा था कि वह एसबीआइ लाइफ इंश्योरेंस का अधिकारी बात कर रहा है। इसके बाद रमेशचंद्र को झांसा दिया कि उसकी अलग अलग इंश्योरेंस पालिसी में एजेंट की आईडी डली हुई है। जिससे पालिसी से होने वाले सारे लाभ एजेंट को प्राप्त हो रहे हैं।