top header advertisement
Home - उज्जैन << मनमहेश के दर्शन पाकर भक्त निहाल, शिप्रा तट पर अभिषेक-पूजन, मार्ग में बरसाए फूल

मनमहेश के दर्शन पाकर भक्त निहाल, शिप्रा तट पर अभिषेक-पूजन, मार्ग में बरसाए फूल


कार्तिक-मार्गशीर्ष (अगहन) माह में निकाली जाने वाली सवारियों के क्रम में मार्गशीर्ष माह की दूसरी सवारी (शाही सवारी) में भगवान महाकालेश्वर मनमहेश स्वरूप में राजसी ठाट-बाट से प्रजा को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकले। दर्शन कर भक्त निहाल हो गए।

सवारी निकालने के पहले महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के सभामंडप में भगवान मनमहेश का पूजन-अर्चन पं.घनश्याम शर्मा ने किया। पूजन के बाद पालकी में भगवान मनमहेश को विराजमान करवाया गया। इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी, सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, सहायक प्रशासनिक अधिकारी आरके तिवारी मौजूद थे।

रजत पालकी में विराजमान भगवान मनमहेश को मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। शाही सवारी मार्ग सात किलोमीटर का था। मार्ग के दोनों ओर भगवान की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु खड़े रहे। उन्होंने मार्ग में फूल बरसाए।

Leave a reply