30 करोड़ रुपए के प्लांट से उज्जैन में बनेगी CNG
उज्जैन। उज्जैन में 30 करोड़ लागत के प्लांट से सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) बनेगी और इससे शहर में वाहन दौड़ाए जा सकेंगे। गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लि. (गेल) का प्रस्ताव स्मार्ट सिटी ने मंजूर कर लिया है। नगर निगम द्वारा जल्द ही एग्रीमेंट कर इसका काम शुरू कर दिया जाएगा।
नगर निगम का एक धेला खर्च नहीं होगा, गेल बनाएगा गैस
उज्जैन। उज्जैन में 30 करोड़ लागत के प्लांट से सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) बनेगी और इससे शहर में वाहन दौड़ाए जा सकेंगे। गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लि. (गेल) का प्रस्ताव स्मार्ट सिटी ने मंजूर कर लिया है। नगर निगम द्वारा जल्द ही एग्रीमेंट कर इसका काम शुरू कर दिया जाएगा।
खास बात यह कि निगम को इस प्लांट पर एक धेला भी अपने पास खर्च नहीं करना पड़ेगा। निगम द्वारा कचरे से गैस बनाने का प्रोजेक्ट तैयार किया है। इसे स्मार्ट सिटी योजना के माध्यम से धरातल पर उतारने की कवायद अब अंतिम चरण में है। गेल के माध्यम से यह प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। निगम गेल को शहर का कचरा उपलब्ध कराएगा और गेल उससे प्लांट में गैस तैयार करेगा। गेल ने इसके लिए एक प्रोजेक्ट तैयार कर स्मार्ट सिटी को भेजा है। इसे मंजूर कर लिया गया है। गेल के साथ एग्रीमेंट की औपचारिकता पूरी कर प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया की जा रही है। कचरे से सीएनजी का प्लांट स्थापित करने की तैयारी चल रही है। गेल का प्रस्ताव मंजूर हो चुका है। एग्रीमेंट के बाद जल्द ही काम शुरू होगा।