उज्जैन विकास हेतु महापौर बनाएंगे विशेषज्ञों की एक समिति 20 दिसम्बर तक दे सकते है अपना बायोडाटा
उज्जैन: महापौर मुकेश टटवाल ने बताया कि वह उज्जैन के विकास और नवनिर्माण के क्रम में विभिन्न विषय विशेषज्ञों की एक समिति बनाई जाएगी इस हेतु इच्छुक व्यक्ति 20 दिसम्बर तक अपना बायोडाटा महापौर कार्यालय पर दे सकते है। महापौर टटवाल ने कहा कि उन्होंने नगर विकास के क्रम में हमेशा ही आम नागरिकों और वरिष्ठजन के सुझावों और उनकी मांगों का आदर और सम्मान किया है। अब विभिन्न विषयों और क्षेत्रों के विशेषज्ञों, पत्रकारगण, साहित्यकार, समाजसेवी, उद्योगपति, व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, खेल संगठनों के पदाधिकारी, इत्यादि को सम्मिलित करते हुए एक महत्वपूर्ण समिति गठित की जाएगी। इस हेतु आप अपना बायोडाटा महापौर कार्यालय में सम्पूर्ण जानकारी के साथ 20 दिसम्बर तक जमा कर सकते है प्राप्त बायोडाटा को महापौर द्वारा स्वयं परिक्षण किया जाएगा एवं समिति का गठन किया जाएगा।
महापौर मुकेश टटवाल ने विश्वास जताया है कि उनके इस प्रयास से नगर विकास को उल्लेखनीय गति प्राप्त होगी।