टीवी एक्टर अर्पित राका ने किए महाकाल के दर्शन
बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकाल मंदिर में शुक्रवार सुबह महाभारत सीरियल में दुर्योधन की भूमिका निभाने वाले एक्टर अर्पित राका ने दर्शन किए। सुबह चार बजे वे महाकाल की भस्म आरती में रमे हुए दिखाई दिए।
महाकाल मंदिर में लगातार वीआईपी भक्तों के दर्शन का सिलसिला जारी है। कई बड़ी फिल्म हस्तियां महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने आती रहती हैं। इसी क्रम में टीवी एक्टर अर्पित राका महाकाल मंदिर पहुंचे। नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की आरती में शामिल हुए।
आरती के दौरान अर्पित धोती सोले में नजर आए। वे भस्म आरती के दौरान मन्त्र मुग्ध होकर भगवान का आशीर्वाद लेते हुए दिखाई दिए।