कार्तिक पूर्णिमा पर बड़गांव में हुआ दीपयज्ञ
नागझिरी | अखिल विश्व गायत्री परिवार ने देव दिवाली व कार्तिक पूर्णिमा पर ग्राम पंचायत बड़गांव के तत्वावधान में दीप यज्ञ व दीपदान का आयोजन किया। गायत्री परिवार खरगोन की स्नेहलता गाडगे ने पूजन करवाया। दीपक बार्चे व सीमा बार्चे ने मंत्रोच्चार किया।
बालिकाओं की नृत्य प्रतियोगिता भी हुई। बालिकाओं ने समूह नृत्य किया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय समूह को पुरस्कृत किया गया। सरपंच अनिता सुनील बिडारे, उपसरपंच जितेंद्र बिडारे, महिला संगठन अध्यक्ष बनारसबाई पटेल, पूर्व अध्यक्ष शारदाबाई कुशवाह, समाजसेवी लखन बिडारे, अनोखीलाल धामंडे, सुनील पटेल, कैलाश कुशवाह आदि मौजूद थे।